अधिकारियों को शराबबंदी पसंद है, उनके लिए इसका मतलब है मोटी कमाई: पटना हाईकोर्ट
पटना हाईकोर्ट ने शराबबंदी कानून से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि पुलिस शराब तस्करों के साथ मिलकर काम करती है। हाईकोर्ट ने कहा, "न केवल पुलिस अधिकारी बल्कि वाणिज्यिक कर विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी और आबकारी विभाग के अधिकारी भी शराबबंदी पसंद करते हैं। उनके लिए इसका मतलब है मोटी कमाई है।"