अधिकारियों के संपर्क में हैं: US में भारतीय से अपराधी जैसे बर्ताव पर भारतीय दूतावास
अमेरिका के नेवार्क एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र को निर्वासित करते समय उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करने के मामले में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने प्रतिक्रिया दी है। दूतावास ने कहा, "हम इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।" गौरतलब है कि छात्र के निर्वासन के समय पुलिस अधिकारियों ने उसे हथकड़ी पहनाकर ज़मीन पर पटक दिया था।