अधिक स्क्रीन टाइम से बच्चों में भाषा की समझ विकसित होने में हो सकती है दिक्कत: स्टडी
एस्टोनिया में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, जिन बच्चों का स्क्रीन टाइम अधिक होता है उनमें भाषा की समझ विकसित होने में दिक्कत हो सकती है। बकौल अध्ययन, माता-पिता के साथ बातचीत करने से बच्चों को भाषा का ज्ञान होता है और उनमें उच्चारण व व्याकरण की समझ आती है। माता-पिता को देखकर बच्चे मोबाइल/टीवी पर समय बिताते हैं।