अध्ययन के लिए मस्तिष्क दान करेगा यूएस के स्कूल में 17 की जान लेने वाला मास शूटर
यूएस में मास शूटर निकोलस क्रज़ ने कोर्ट में सिविल सेटलमेंट के तहत अपना मस्तिष्क वैज्ञानिक अध्ययन के लिए दान करने पर हामी भरी है। एक वकील ने कहा, "मस्तिष्क के अध्ययन से यह पता चल सकेगा कि क्रज़ शैतान कैसे बना।" क्रज़ ने 2018 में फ्लोरिडा के स्कूल में 17 विद्यार्थियों और कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या की थी।