अधीर रंजन चौधरी ने TMC पर लगाया आरोप, बोले- बंगाल चुनाव में नामांकन तक दाखिल नहीं करने देते
पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं द्वारा चुनाव आयोग (ईसी) पर समय न देने के आरोप पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने TMC पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "जब राज्य में पंचायत और नगर पालिका चुनाव होते हैं तो...आप लोगों को नामांकन तक दाखिल नहीं करने देते।" चौधरी ने कहा, "अगर ईसी वक्त नहीं देता...तो जाकर विरोध प्रदर्शन करिए।"