अधर्म की बातें करने वालों, मैं अपना धर्म अच्छे से समझता हूं: ट्रोल्स को लेकर करण कुंद्रा
अभिनेता करण कुंद्रा ने ट्रोल्स को लेकर कहा है, "अधर्म की बातें करने वालों...मैं अपना धर्म अच्छे से समझता हूं...इसलिए किए वादे पर खड़ा हूं।" रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी का सपोर्ट करने को लेकर कुंद्रा को ट्रोल किया जा रहा है। फारुकी ने भगवान राम पर स्टैंड-अप कॉमेडी की थी जिसकी काफी आलोचना हुई थी।