अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं: मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास आग लगने की घटना पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में आग लगने की घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "इस दुखद घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं।" उन्होंने लिखा, "जांबाज़ दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"