अधिकारी ने आकर कहा- 30 मिनट में आपके घर वीआईपी आएंगे: पीएम से मुलाकात पर महिला
उज्ज्वला योजना की लाभार्थी मीरा मांझी ने शनिवार को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को लेकर बताया कि एक अधिकारी ने आकर कहा कि 30 मिनट में उनके (मीरा के) घर वीआईपी आएंगे। पीएम मोदी ने मीरा के घर जाकर चाय पी थी। मुलाकात को लेकर मीरा ने कहा, "ऐसा लगा जैसे...मेरे घर भगवान आ गए।"