अधिकारी ने कहा- 2 हफ्ते में तुम्हें जेल से निकालकर निपटा देंगे: अतीक का भाई अशरफ
गैंगस्टर अतीक अहमद के भाई अशरफ अहमद ने कहा है, "उत्तर प्रदेश पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने धमकी दी है…'दो हफ्ते में तुम्हें किसी बहाने जेल से निकालेंगे और निपटा देंगे'।" अशरफ ने कहा, "मैं उनका नाम नहीं बता सकता…अगर मेरी हत्या हुई तो…अधिकारी का नाम बंद लिफाफे में माननीय मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिल जाएगा।"