अधिकारी ने बुलडोज़र की फोटो शेयर कर लिखा- 'ये हम हैं, ये हमारी कार है'; स्टेटस हुआ वायरल
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) ज़िले में नायब तहसीलदार ने अवैध निर्माण गिराते बुलडोज़र की तस्वीरें वॉट्सऐप स्टेटस में शेयर कर लिखा है, "ये हम हैं, ये हमारी कार है और ये हमारी पार्टी हो रही है।" उनका वॉट्सऐप स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि स्थानीय गैंगस्टर रोहित यादव के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया था।