अधिकारी ने शेयर की अहमदाबाद में 'गौरैया को समर्पित विश्व की एकमात्र पट्टिका' की तस्वीर
आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने विश्व गौरैया दिवस पर अहमदाबाद स्थित 'गौरैया को समर्पित विश्व की एकमात्र पट्टिका' की तस्वीर शेयर की है। आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे के अनुसार, 1974 में पुलिस की फायरिंग में एक गौरैया की मौत हुई थी जिसकी याद में अहमदाबाद के लोगों ने यह पट्टिका लगाई। गौरतलब है, गौरैया विलुप्त होने की कगार पर हैं।