अधिकारी ने शेयर की भरूच के कलेक्टर की 10वीं की मार्कशीट, बताया- केवल पासिंग मार्क्स आए थे
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर भरूच (गुजरात) के कलेक्टर तुषार सुमेरा व उनकी 10वीं की मार्कशीट शेयर की और लिखा, "तुषार के 100 में अंग्रेज़ी में 35, गणित में 36, विज्ञान में 38 नंबर आए थे...केवल पासिंग मार्क्स थे।" उन्होंने कहा, "पूरे गांव, स्कूल में कहा गया था...तुषार कुछ नहीं कर सकता...तुषार आप लोगों के लिए प्रेरणा हैं।"