अधिकारी ने स्वीकार की चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में मतपत्रों से छेड़छाड़ की बात, मुकदमा चले: एससी
सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के मामले पर सुनवाई करते हुए कहा है कि चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने पूछताछ के दौरान चुनाव में मतपत्रों से छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की है और उनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए। सुनवाई के दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, "लोकतंत्र में इसकी इजाज़त नहीं दी जा सकती है।"