अधिकारी ने हरियाणा में ज़मीन की बिक्री पर 20 साल से लगी रोक हटाई, उनके पति व बेटे ने खरीदी
हरियाणा के पंचकूला के पास 14-एकड़ ज़मीन की डील में अनियमितताएं पाए जाने के बाद डील पर रोक लगा दी गई है। आईएएस अधिकारी रेनू फूलिया ने एक पूर्व राजा से जुड़ी इस ज़मीन की खरीद-बिक्री पर 20 साल से लगी रोक हटा दी थी जिसके कुछ महीनों में उनके पति व बेटे ने 5-एकड़ का हिस्सा खरीद लिया था।