अधीर ने कहा- जहां राजा अंधा होता है वहां द्रौपदी का चीरहरण होता रहता है; शाह ने जताया विरोध
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को लोकसभा में मणिपुर हिंसा को लेकर कहा, "जहां राजा अंधा होता है वहां द्रौपदी का चीरहरण होता रहता है चाहे हस्तिनापुर हो...चाहे मणिपुर हो।" गृह मंत्री अमित शाह ने विरोध जताते हुए कहा, "देश के प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह का उल्लेख विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देता।"