अधीर बोले- ईडी बनी इडियट; स्वामी ने निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया शेयर कर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, "ईडी अब इडियट बन चुकी है।" बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, "ईडी निदेशक का चयन सीजेआई, प्रधानमंत्री व लोकसभा में नेता विपक्ष...की तीन सदस्यीय समिति करती है...इसलिए अधीर सुपर इडियट हैं।"