अधूरी हसरतों का इल्ज़ाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं: ईवीएम को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त
लोकसभा और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के दौरान शनिवार को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ईवीएम को लेकर पूछे गए सवाल पर एक शायरी सुनाई। उन्होंने कहा, "(ईवीएम बोल रही है) अधूरी हसरतों का इल्ज़ाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं...वफा खुद से नहीं होती और खता ईवीएम की कहते हो।"