अनुकंपा नियुक्ति कर्मियों को मिलेगा ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ
सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले कुछ कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) का रास्ता साफ किया है। अब 31 दिसंबर 2003 या उससे पहले आवेदन करने वाले लेकिन 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को भी OPS चुनने का विकल्प मिलेगा। अभी तक इसका लाभ 1 जनवरी 2004 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को ही मिलता था।