अनोखे बॉब-कट हेयर स्टाइल वाले हाथी का ऑनलाइन वीडियो आया सामने, लोग कर रहे तारीफ

तमिलनाडु के मन्नारगुडी स्थित राजगोपालस्वामी मंदिर में 'सेंगामालम' नामक एक हाथी है जो अपने बालों के कारण काफी लोकप्रिय है। हाथी के महावत एस राजगोपाल ने बड़े ही खास तरीके से उसके बालों को बॉब-कट स्टाइल में काटा है। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें महावत उसके बालों को कंघी करते दिखा जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

Load More