अनुच्छेद 370 के पोस्टर को लेकर J&K विधानसभा में विधायकों के बीच हुई हाथापाई
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश के विशेष दर्जे की बहाली के प्रस्ताव के मुद्दे पर विधायकों के बीच हाथापाई हो गई। सांसद इंजीनियर राशिद के विधायक भाई खुर्शीद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 वाला पोस्टर दिखाए जाने के बाद यह हाथापाई हुई और पोस्टर का बीजेपी विधायकों ने विरोध किया। इस दौरान पोस्टर को फाड़ दिया गया।