अनुच्छेद 370 की वापसी की बात कर जम्मू-कश्मीर के लोगों को भड़का रहे हैं राहुल: गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता विपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज ने कहा, "राहुल गांधी की सोच जम्मू-कश्मीर के लोगों को भड़काने की है। उनका (राहुल गांधी) कहना है कि वह अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे लेकिन देश इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।"