अनुचित फैसले वर्षों की मेहनत पलभर में खत्म कर देते हैं: निशांत की हार पर सरिता देवी

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सरिता देवी ने पेरिस ओलंपिक्स में पुरुषों के 71-किलोग्राम वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में बॉक्सर निशांत देव के हारने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "निशांत तीनों राउंड में मैक्सिकन बॉक्सर से बहुत बेहतर थे।" उन्होंने कहा, "खेलों में अनुचित फैसलों से मेरा खून खौलता है, ये आपकी वर्षों की मेहनत पलभर में खत्म कर देते हैं।"

Load More