अनाज के भंडारण के लिए किया गया था पटना के गोलघर का निर्माण, नहीं है कोई पिलर
बिहार की राजधानी पटना स्थित गोलघर को ब्रिटिश काल में अनाज के भंडारण के लिए बनवाया गया था। 1784 में गोलघर का निर्माण शुरू किया गया था और 1786 में यह बनकर तैयार हुआ था। 145 सीढ़ियों वाले इस गोलघर में कोई पिलर नहीं है और 1979 में इसे राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया गया था।