अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पहुंचे जॉन सीना ने दिया अपना सिग्नेचर पोज़
डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार और ऐक्टर जॉन सीना ने शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की शादी में पहुंचने पर फोटोग्राफरों के सामने अपना सिग्नेचर पोज़ 'यू कान्ट सी मी' दिया। वह पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर विवाह स्थल पर पहुंचे। सामने आए एक अन्य वीडियो में उन्हें साफा पहनते हुए भी देखा गया।