अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपने हनीमून के दौरान पनामा के राष्ट्रपति से की मुलाकात
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पनामा में हनीमून के दौरान वहां के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो और उनकी पार्टनर से मुलाकात की है। राष्ट्रपति ने X पर दोनों के साथ तस्वीर शेयर की है। इससे पहले अनंत-राधिका, पनामा के एक मंदिर में दर्शन करने गए थे। वे दोनों पेरिस में समय बिताने के बाद सेंट्रल अमेरिका गए हैं।