अनंत अंबानी के फिटनेस ट्रेनर ने बताए डाइनिंग टेबल पर खाना खाने के नुकसान
अनंत अंबानी के फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना ने कुर्सी पर बैठकर काम करने और डाइनिंग टेबल पर खाना खाने के नुकसान बताए हैं। उन्होंने कहा, "आजकल लोग 90° ऐंगल पर बैठते हैं जिससे उनके शरीर के निचले हिस्से की ताकत खत्म हो गई है...इससे उन्हें उठने-बैठने में भी परेशानी होती है।" उन्होंने ज़मीन पर बैठकर खाना खाने की सलाह दी।