अनंत अंबानी के रिसेप्शन में पत्नी का हैंडबैग लिए दिखे अक्षय, लोग बोले- जेंटलमैन
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के रिसेप्शन में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ शामिल हुए अभिनेता अक्षय कुमार अपने हाथ में पत्नी का हैंडबैग लिए दिखाई दिए जिसका वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने अक्षय की तारीफ करते हुए लिखा, "अक्षय कुमार ही बॉलीवुड के असल जेंटलमैन हैं।" अन्य ने लिखा, "सदाबहार जोड़ी।"