अनंत अंबानी की शादी में एक पूरे फ्लोर पर परोसे गए थे 2,500 से अधिक शाकाहारी व्यंजन
'कर्ली टेल्स' ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 2,500 से अधिक शाकाहारी व्यंजन परोसे गए थे और इसके लिए एक पूरा फ्लोर समर्पित था। स्टॉल्स पर पंजाब, गुजरात, कश्मीर, इंडोनेशिया आदि के व्यंजन थे और बनारसी पान व काशी चाट भंडार के काउंटर लगे थे।