अनंत अंबानी की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन अलग-अलग पहुंचे
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शुक्रवार को ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार अलग-अलग पहुंचे। शादी में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या संग पहुंचीं जबकि अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन, मां जया बच्चन और बहन श्वेता के परिवार के साथ पहुंचे। इस शादी में कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।