अनंत अंबानी की शादी में गईं उनकी पूर्व नैनी ने शेयर कीं तस्वीरें, लिखा नोट
अनंत अंबानी की नैनी रह चुकीं ललिता डिसिल्वा ने इंस्टाग्राम पर उनकी बचपन की तस्वीर और शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। ललिता ने लिखा, "इतने सालों के बाद भी उनकी...उदारता मुझे प्रेरित करती है...अंबानी परिवार का प्यार और साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है।" उन्होंने कहा, "मैं उनके जीवन का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।"