अनंत अंबानी ने 3 अफ्रीकी हाथियों को दिया नया जीवन, प्लेन से रेस्क्यू कर लाए जा रहे वंतारा
गुजरात के जामनगर स्थित अनंत अंबानी के वंतारा प्रोजेक्ट में 2 मादा और 1 नर अफ्रीकी हाथियों को प्लेन से रेस्क्यू कर लाया जा रहा है। वंतारा से ट्यूनीशिया के एक निजी चिड़ियाघर ने संपर्क किया था जो पैसों की कमी के कारण हाथियों के भोजन, आवास और चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है।