साइकल से डिलीवरी करने वाले राइडर को अनंत अंबानी ने गिफ्ट किया स्कूटर, छलक पड़े आंसू
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने साइकल से डिलीवरी करने वाले राइडर सुजीत सिंह को स्कूटर गिफ्ट किया है। CNBC Awaaz के मुताबिक, यह तोहफा अनंत अंबानी के फाउंडेशन की पहल का हिस्सा था। स्कूटर का सरप्राइज़ देखकर सुजीत की आंखों में आंसू आ गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।