अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को अर्पित किया 20 किलो सोने का मुकुट

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने गणेश चतुर्थी से पहले मुंबई के लालबागचा राजा को करीब ₹15 करोड़ मूल्य का 20 किलोग्राम सोने का मुकुट अर्पित किया है। अनंत पिछले 15 वर्षों से लालबागचा राजा समिति से जुड़े हुए हैं। लालबागचा राजा या 'लालबाग के राजा' मुंबई में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला गणपति पंडाल है।

Load More