अनंत अंबानी ने शादी से पहले करवाया 40 दिनों का भंडारा, रोज़ 9000 लोग खा रहे हैं
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट संग शादी से पहले अपने आवास ऐंटीलिया (मुंबई) में करीब 40 दिनों का भंडारा आयोजित करवाया है। यह भंडारा 5 जून से शुरू हुआ और 15 जुलाई तक चलेगा। भंडारा करवाने वाली कंपनी के सुपरवाइज़र ने बताया कि इसमें करीब 9,000 लोग रोज़ खा रहे हैं।