अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी से पहले फूलों से सजाए गए एंटीलिया का वीडियो आया सामने
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार के घर एंटीलिया को उनके बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी से पहले फूलों से सजाया गया है। एंटीलिया का एक वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, आज मुंबई में होने वाली शादी के लिए देश-विदेश से कई वीआईपी मेहमान मुंबई पहुंच रहे हैं।