अनंत-राधिका की शादी के 'आशीर्वाद' समारोह में धोनी के पोज़ देते समय इंतज़ार करते दिखे अमिताभ
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के अगले दिन शनिवार को 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में ऐक्टर अमिताभ बच्चन और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल हुए। समारोह का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें धोनी अपने परिवार के साथ फोटोग्राफरों के सामने पोज़ देते दिखे जबकि इस दौरान अमिताभ अपनी बारी का इंतज़ार करते नज़र आए।