अनंत-राधिका की शादी की एटली ने बनाई माइक्रो फिल्म, अमिताभ बच्चन ने किया वॉइस ओवर
यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने अपने पॉडकास्ट में बताया है कि जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली ने अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट की शादी की 10 मिनट की एनिमेटेड फिल्म बनाई है। इस फिल्म में ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने वॉइस ओवर किया है और इसे 'शुभ आशीर्वाद' समारोह के दिन दिखाया गया था। यह अनंत-राधिका की शादी की माइक्रो फिल्म है।