अनंत-राधिका की शादी में 'काम डाउन' गाना गाने के लिए रैपर रेमा लेंगे ₹25 करोड़: खबर
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपना वायरल गाना 'काम डाउन' गाने के लिए नाइजीरिया के रैपर रेमा ₹25 करोड़ से ज़्यादा लेंगे। शादी में शामिल होने के लिए रैपर रेमा मुंबई पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार, 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।