अनंत-राधिका की शादी में गईं कटरीना का वीडियो आया सामने, यूज़र्स ने लगाई प्रेग्नेंसी की अटकलें
अभिनेत्री कटरीना कैफ अपने पति-अभिनेता विक्की कौशल के साथ शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में गईं। लाल रंग की साड़ी में पहुंचीं कटरीना का वीडियो सामने आया है जिसके बाद उनके गर्भवती होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। एक यूज़र ने 'वह गर्भवती हैं' कमेंट किया जबकि एक अन्य ने कहा, "कटरीना...बेबी लाने वाली हैं।"