अनंत-राधिका की शादी में पति संग शामिल हुईं प्रियंका ने 'चिकनी चमेली' पर किया डांस
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने पति निक जोनस संग पहुंचीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 'चिकनी चमेली' गाने पर डांस करती दिखीं जिसका वीडियो सामने आया है। अनंत-राधिका ने शुक्रवार रात मुंबई में आयोजित समारोह में शादी कर ली। वहीं, समारोह के बाद प्रियंका शनिवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गईं।