अनंत-राधिका की शादी में माधुरी ने 'चोली के पीछे' गाने पर किया डांस
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शुक्रवार को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने उनके गाने 'चोली के पीछे क्या है' पर डांस किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में माधुरी के पति श्रीराम नेने भी उनके साथ डांस करते नज़र आए। वहीं, शादी में पहुंचे अभिनेता शाहरुख खान ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ डांस किया।