अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचीं किम करदाशियां
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए रिऐलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां और क्लोई करदाशियां गुरुवार रात मुंबई पहुंच गईं। गौरतलब है, आज (12 जुलाई) मुंबई में अनंत और राधिका की शादी है और 14 जुलाई को दोनों का रिसेप्शन है। शादी से पहले संगीत और मेहंदी समारोह आयोजित किया गया था।