अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे उद्योगपति सुनील भारती मित्तल
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए भारती एंटरप्राइज़ेज़ के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल शुक्रवार को मुंबई पहुंच गए। इस शादी में देश-विदेश के कई नामचीन खिलाड़ी, बिजनेसमैन व नेता शामिल होंगे। रिऐलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां और क्लोई करदाशियां भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं।