अनंत-राधिका की शादी में शाहरुख ने छुए अमिताभ के पैर, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
मुंबई में शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता शाहरुख खान अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैर छूते नज़र आ रहे हैं। वहीं, शाहरुख ने अभिनेत्री जया बच्चन के पैर भी छुए। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट कर लिखा, "इसीलिए तो हर कोई शाहरुख खान नहीं बन सकता है।"