अनंत-राधिका के हल्दी समारोह में पहुंचे सलमान, वीडियो आया सामने

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट का सोमवार को हल्दी समारोह था जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकारों ने शिरकत की। इस समारोह में पहुंचे ऐक्टर सलमान खान का वीडियो भी सामने आया है जिसमें सलमान पीले रंग के कुर्ते व काले पायजामे में नज़र आए। इससे पहले शुक्रवार को कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी।

Load More