अनंत सिंह के सामने उनकी ही मिमिक्री, आवाज़ व हूबहू अंदाज़ देखकर ठहाके लगाते दिखे 'छोटे सरकार'
मोकामा (बिहार) के विधायक अनंत सिंह के सामने ही उनकी मिमिक्री करते डिजिटल क्रिएटर विपुल ठाकुर का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। बाहुबली विधायक की तरह ही विपुल माथे पर टीका व उनके जैसे वेशभूषा में उनके साथ दिख रहे हैं। अपनी मिमिक्री देखकर 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह भी ठहाके लगाते दिख रहे हैं।