अन्ना हज़ारे को पछतावा हो रहा होगा कि मैंने क्या प्रोडक्ट बना दिया: केजरीवाल पर अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली चुनाव से पहले 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी की है। शाह ने 'झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों और अन्ना हजारे को झांसा दिया।" उन्होंने कहा, "दिल्लीवालों से ज़्यादा पछतावा अन्ना हज़ारे को होता होगा कि मैंने यह क्या प्रोडक्ट बना दिया जिसने इतने भ्रष्टाचार किए।"