अन्ना हज़ारे को मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे को गंभीर वायरल संक्रमण और शरीर में पानी की कमी के कारण मुंबई के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वह पहले महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि के एक स्थानीय अस्पताल में उपचार करा रहे थे लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई रेफर किया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।