अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा स्पीकर के स्वागत में गाया 'बंदिनी' का 'ओ जाने वाले' गाना

ओम बिरला के फिर से लोकसभा स्पीकर बनने के बाद बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सदन में उनके स्वागत में 'बंदिनी' फिल्म के गाने 'ओ जाने वाले...लौट के आना' की चंद लाइनें गाकर सुनाईं। अनुप्रिया ने कहा, "17वीं लोकसभा का अंतिम दिन याद आ रहा है जब आपकी विदाई हुई थी...लेकिन आप लौटकर आए हैं...आपका हार्दिक अभिनंदन।"

Load More