अनुपम खेर के मुंबई ऑफिस से सेफ बॉक्स चुराने के आरोप में गिरफ्तार हुए 2 लोग
मुंबई पुलिस ने अभिनेता अनुपम खेर के मुंबई स्थित ऑफिस में चोरी करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। खबर के मुताबिक, आरोपी माजिद शेख और मोहम्मद दलेर खान ने मुंबई के कई इलाकों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बकौल अनुपम, आरोपियों ने ऑफिस से सेफ बॉक्स और एक फिल्म के नेगेटिव चुराए थे।